{"_id":"62ee7f0ef9e0564f42189df9","slug":"police-sent-five-accused-including-constable-to-jail-in-blackmailing-case-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दभरी दास्तां: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, राज खुला तो उड़े अफसरों के होश, सिपाही समेत आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दभरी दास्तां: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, राज खुला तो उड़े अफसरों के होश, सिपाही समेत आरोपी दबोचे
Sat, 06 Aug 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Aug 2022 08:18 PM IST
सार
Blackmailing case: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के इस मामले में सिपाही समेत पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Blackmailing case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा राज खुला है, जिसके बारे में जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यहां पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में युवक का अश्लील वीडियो बनाकर दंपती व महिला एक सिपाही के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। काफी दिनों से परेशान चल रहे युवक ने शनिवार को थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दौराला निवासी एक युवक को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंशल टॉउन कॉलोनी में रहने वाली एक परिचित महिला ने कुछ दिन पहले घर बुलाया था। महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस कारण युवक बेहोश हो गया। महिला स्वाति ने अपने पति रचित राठी, सहेली कंकरखेड़ा निवासी राधिका व बहसूमा निवासी नीरज के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चारों एक सिपाही के साथ मिलकर लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रुपये की डिमांड करते रहे। युवक के मना करने पर आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। वहीं शनिवार को युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पल्लवपुरम थाने पर शिकायत की तो उसमें सिपाही दिनेश का नाम भी प्रकाश में आया और अश्लील वीडियो का मामला एसएसपी तक पहुंच गया। पूरे मामले की सच्चाई जानकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बेटी की प्रेम कहानी से तंग था पिता, एक लाख में दे डाली हत्या की सुपारी, हैरान कर देगी षड्यंत्र की ये कहानी
एसपी के आदेश पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्वाति, उसके पति व अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।