{"_id":"5f8b3c698ebc3e9b96616499","slug":"rld-leader-of-the-district-attended-bulandshahr-rally-shamli-news-mrt5067007175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर रैली में शामिल हुए जिले के रालोद नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर रैली में शामिल हुए जिले के रालोद नेता
विज्ञापन

शामली। रालोद की बुलंदशहर में हुई रैली में जिले से बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। बुलंदशहर रवाना होने से पूर्व रालोद जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रांत जावला ने गांव भभीसा में बताया कि बुलंदशहर सदर सीट से राष्ट्रीय लोकदल एवं समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलंदशहर गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। कृषि कानूनों के विरोध में हर वर्ग खड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बुलंदशहर जाने वालों में रालोद कांधला के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, शामली उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान भारसी, अरविंद भारसी, मदन पाल, यशपाल डांगरोल, विनोद नाला, सतवीर भोंदा एलम, पालेराम, नीरज भभीसा, सौरभ भनेड़ा, उदयपाल, भूरा हुरमजपुर शामिल रहे। इसके अलावा रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, युवा राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान, प्रदेश महासचिव ऋषि राज आदि नेताओं ने बुलंदशहर में ही डेरा डाल दिया है।
तहसील व थानों में पराली भरने की चेतावनी
ऊन। प्रशासन द्वारा किसानों पर पराली व पत्ती जलाने पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में युवा किसानों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रणवीर सिंह को सौंपा। युवा किसान नेता राजन जावला ने कहा कि प्रशासन मुकदमा दर्ज कर किसानों का शोषण कर रहा है। उन्होंने किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने तथा केंद्र सरकार द्वारा तीन बनाए गए नए कानूनों को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि किसानों पर पराली व पत्ती जलाने पर मुकदमे दर्ज किए गए तो किसान पराली व पत्ती को तहसील व थाने में भरने को विवश हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जयवीर, अंकित, राहुल, सत्यवीर, सोनू, अमित आदि शामिल रहे।