फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD leader arrested for blocking

जाम लगा रहे 70 से ज्यादा रालोद नेता गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
RLD leader arrested for blocking
शामली कोतवाली में सीओ के साथ होती पूर्व विधायक नवाजिश आलम की नोकझोंक। - फोटो : SHAMLI
शामली। अजंता चौक पर सड़क पर जाम लगाकर धरना दे रहे रालोद नेताओं की पुलिस से जमकर झड़प हो गई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को नजरबंद करने तथा धरने पर आशुतोष पंवार एवं जाहिद ठेकेदार को हिरासत में लेने से कार्यकर्ता भड़क गए। करीब एक घंटे तक नारेबाजी और हंगामे के बाद पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। यहां से नेताओं को गिरफ्तार कर थानाभवन में बनाई अस्थाई जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को उनके चरण सिंह कॉलोनी स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता जाम लगाने अजंता चौक पहुंचे तो पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया। इस पर अन्य नेता भड़क गए। उन्होंने चौराहे पर आधी सड़क पर धरना शुरू कर दिया जबकि पुलिस ने बाइक, कार और गन्ने की बुग्गियों की आवाजाही को चालू रखा। करीब एक घंटे बाद पुलिस सभी को समझा-बुझाकर कोतवाली ले गई। सभी नारेबाजी करते हुए पहुंचे और कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी पर अड़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार और सीओ प्रदीप सिंह से काफी नोकझोंक हुई। कुछ देर परिसर में रहने के बाद रालोद नेता कार्यालय जाने के लिए निकले तो एडीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली का गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। बाद में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अशरफ अली, वाजिद अली, हरेंद्र ताना, डॉ. विक्रांत जावला, सुनील मलिक, मुबारक अली, विकास धीमान, पप्पू चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, सोहनपाल कसेरवा, सचिन सहित करीब 70 लोगों को गिरफ्तार कर बस से थानाभवन ले जाया गया। राजेश्वर बंसल व कई और नेता कार से थानाभवन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गनर को फटकारने पर भड़के नेता
शामली। अजंता चौक पर जाम और धरने के दौरान पूर्व विधायक नवाजिश आलम के निजी गनर को सीओ ने फटकार लगाते हुए धरना स्थल से दूर भेज दिया। इस पर रालोद नेता भड़क गए। उनकी सीओ से काफी नोकझोंक हुई।

-------------
सिंभालका में जाम लगा रहे सपा नेता गिरफ्तार
शामली। सपा नेताओं ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका में जाम लगाया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी को पुलिस ने सुबह छह बजे से ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। सिंभालका में जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, सत्यपाल कश्यप, विनोद वर्मा, संजय उपाध्याय, प्रदीप सिंभालका, रवि बालियान, नफीस एवं मुस्तकीम आदि को गिरफ्तार कर लिया। सिंभालका में धरने का नेतृत्व मांगेराम मलिक एवं जावेद जंग ने किया। इसके अलावा थानाभवन-शामली नहर पटरी पर भैंसवाल पुल पर भी युवाओं ने धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया। इस दौरान प्रियांश, गुल्लू, अनुज, सन्नी, चरण सिंह व नमित पंवार आदि मौजूद रहे। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि प्रशासन के गैर कानूनी तरीके से नेताओं को गिरफ्तार करने तथा जबरन दुकानें खुलवाने के बावजूद भारत बंद पूरी तरह सफल भाजपा अपने कारपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए न्यायोचित मांगें मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed