रालोद ने की स्कूल फीस माफ करने की मांग
शामली। रालोद छात्र सभा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सूत्री मांगों का प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुुमार को सौंपा। ज्ञापन में कोरोना काल से लेकर अब तक छात्रों की सभी फीस माफ किए जाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने पर बिजली की रिकवरी रोके जाने की मांग की है।
मंगलवार को रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सूत्री मांगों का राज्यपाल के ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। मांग की कि छात्रों को प्रमोट किया जाए, कोरोना काल से लेकर अब तक सभी फीस माफ की जाए और किसानों का गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं होने तक बिजली की रिकवरी रोकने व अभिभावकों पर फीस का दबाव रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बिलेंद्र चौधरी, सनित, कुलदीप, हिमांशु दहिया, शिवम मलिक, मनीष जावला, विनीत जावला, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे।