फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD and BJP joint meeting calls for Pradeep Chaudhary to win the elections

Shamli News: रालोद और भाजपा संयुक्त बैठक में प्रदीप चौधरी को चुनाव जिताने का आह्वान

Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
RLD and BJP joint meeting calls for Pradeep Chaudhary to win the elections
शामली। भाजपा और रालोद गठबंधन फाइनल होने के बाद रालोद कार्यालय पर दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता जुटे और कैराना लोकसभा सीट पर गठबंधन के सयुंक्त प्रत्याशी सांसद प्रदीप चौधरी को जिताने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भैंसवाल रोड पर रालोद के जिला कार्यालय पर कैराना लोकसभा 2024 के भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद प्रदीप चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि पार्टी का पदाधिकारी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को जी जान से चुनाव लड़ाने का कार्य करेगा। रालोद के हस्तिनापुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, प्रदेश महासचिव तरसपाल मलिक, मुकेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड,सोहनपाल कसेरवा आदि ने भी प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा तथा रालोद दोनों उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्र की राजनीति को उच्चतम आयामों तक ले जाने का कार्य करेंगे। जिससे देश के किसान, मजदूर , पिछड़ों, अति पिछड़ों का आर्थिक एवं सामाजिक स्तर सुधारने का कार्य प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

इस दौरान कैराना लोकसभा प्रभारी डॉ. मनोज सिवाच, कैराना विधानसभा प्रभारी लोकेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, रंधावा मलिक, जयदेव मलिक, भाजपा जिलामंत्री पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र मादलपुर, राष्ट्रीय लोकदल क्षेत्रीय महासचिव डॉक्टर विक्रांत जावला, कांधला के पूर्व चेयरमेन हाजी बबला पूर्व चेयरमैन आदि मौजूद रहे। संचालन संयुक्त रूप से जिला महासचिव रजनीश कोरी तथा डॉ. योगेश भभीसा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed