फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ring road will get green signal, will get freedom from jam

रिंग रोड को हरी झंडी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Sat, 05 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ring road will get green signal, will get freedom from jam
मेरठ-करनाल हाईवे से टपराना गांव में शुरू हुआ बाईपास का निर्माण। - फोटो : SHAMLI
शामली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे से मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए शामली बाईपास को हरी झंडी मिल गई है। जिसके बाद जिले में रिंग रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की ओर से तीन ए की अधिसूचना जारी कर दी गई। पानीपत-नगीना, कोटद्वार खटीमा हाईवे के बाईपास के लिए छह गांवों की 11.8592 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे, मेरठ-करनाल और पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे के बाईपास प्रस्तावित थे। पानीपत-नगीना, खटीमा हाईवे का कंडेला से लेकर टपराना बाईपास की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। पिछले तीन माह पूर्व दिल्ली-हरिद्वार हाईवेे के ऑनलाइन लोकार्पण के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के दौरान राज्यमंत्री संजीव बालियान ने शामली को जाम से मुक्ति के लिए रिंग रोड बनाने के लिए पांचवें बाईपास बनाने का मुद्दा उठाया था। आखिरकार सरकार ने पानीपत नगीना खटीमा हाईवे से मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए शामली बाईपास की हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली जिले के पांचवें बाईपास पानीपत खटीमा हाईवे के कंडेला गांव से होता हुआ शेखपुरा, कसेरवा कला, कसेरवा खुर्द टिटौली, और टपराना के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर जाकर मिलेगा। इसके निर्माण से शामली शहर को पूरी तरह जाम से मुक्ति मिल जाएगी। पानीपत-खटीमा हाईवे 709 एडी का नवीन बाईपास की शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से तीन ए की अधिसूचना जारी कर दी गई। इस बाईपास की जद में आने वाले भूस्वामी और किसानों की अधिसूचना जारी होने के 21 दिन में आपत्ति मांगी गई है। इनकी सुनवाई के लिए एसडीएम सदर संदीप सिंह को सक्षम अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे की यह है निर्माण प्रगति
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे की गुजरात की निर्माण एजेंसी दिनेश चंद्रा अग्रवाल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दया सिंह ने बताया कि 10 किमी लंबाई वाले बाईपास के लिए टपराना से लेकर बधेव और मुंडेट कला गांव में मिट्टी कार्य तेजी से चल रहा है। दस किमी लंबाई के शामली बाईपास पर पांच किमी लंबाई पर मिट्टी कार्य पूरा हो चुका है। करनाल से लेकर मेरठ तक 105 किमी हाईवे में मुजफ्फरनगर जिले में 25 किमी लंबाई तक हाईवे की दो लेन साइड का काला करने का निर्माण हो चुका है। मेेरठ जिले में नौ मीटर, करनाल जिले में 10-12 किमी मिट्टी रोड़ी कार्य चल रहा है। शामली में बिड़ौली से लेकर टपराना तक मिट्टी कार्य और सिंभालका गांव में बाईपास से लेकर लांक मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में चार किमी एक साइड दो लेन निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed