फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RFID tags will be seen on cargo carrying vehicles

माल ढोने वाले वाहनों पर लगेगा आरएफआईडी टैग

Sun, 28 Oct 2018 12:33 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
RFID tags will be seen on cargo carrying vehicles
meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। जिला उद्योग व्यापार-बंधु की बैठक में बिजली, कांधला में क्षतिग्रस्त यमुना नहर की पटरी, पुराने भारी वाहनों के ओवरलोड नंबर प्लेट चेक करने सहित कई समस्याओं को उठाया गया। इसके अलावा डीएम ने 50 हजार से अधिक मूल्य का माल ढोने वाहनों पर आरएफआईडी टैग लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


 शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि प्रदेश में माल परिवहन से पूर्व 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य का माल ढोने वाले वाहनों पर आरएफआईडी टैग (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडीवीकेशन डिवाइस) एक नवंबर से जांच कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रांसपोर्टरों से अपने वाहनों पर आरएफआईडी टैग निर्धारित शुल्क 100 रुपये जमा करके 31 अक्तूबर तक लगवा ले।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर करनाल रोड हरिनगर बिड़ौली तथा कैराना यमुना बार्डर पर यह आरएफआईडी टैग लगवा सकते है। डीएम ने कहा कि उद्यमी-व्यापारी जीएम पोर्टल पर सरकारी विभागों को अपने उत्पाद की सप्लाई करने वाले व्यापारी पंजीकृत कराएं। आनलाइन आपूर्ति करने वाले व्यापारी को आपूर्ति के 10 दिन के अंदर भुगतान आनलाइन खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। बैठक में डीएम ने प्लास्टिक उत्पादकों की बिक्री और भंडारण करने वाले उद्यमियों को चेताया दी। कहा कि उन्होंने प्लास्टिक उत्पादकों के निर्माण, बिक्री व भंडारण पर रोक नहीं लगाई तो छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग प्रधान डाकघर का मुद्दा उठाया। कहा कि शामली में प्रधान डाकघर बरेली से स्वीकृत है। पोस्ट मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बरेली से शामली प्रधान डाकघर की स्वीकृति नहीं आई है। बैठक में कांधला में पूर्वी यमुना नहर की पटरी कमजोर होने, पवन संगल ने बिजली की समस्याओं का उठाया। कमलवीर सिंह ने शहर में विस्थापित बच्चों के आने व भीख मंगवाने का मुद्दा उठाया। मौके पर वाणिज्य कर उपायुक्त एके दोहरे, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, उद्यमी अंकित गोयल, वेदप्रकाश आर्य, अभिनव बंसल, आशीष जैन, नरेंद्र अग्रवाल, आलोक जैन, कंवरवीर कांबोज, पंकज वालिया, पवन संगल, ईश्वर दयाल कंसल, सुभाष धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed