{"_id":"611e95308ebc3e7a0b492631","slug":"reviewed-the-preparations-for-the-nyay-yatra-shamli-news-mrt5525135145","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
शामली में रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
शामली। रालोद की 24 व 25 अगस्त को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा की तैयारियों की बृहस्पतिवार को समीक्षा की गई।
मुख्य अतिथि हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति , वंचित व अति पिछड़े समाज की आवाज बनने के लिए रालोद ने सहारनपुर से आगरा तक न्याय यात्रा की शुरूआत की है। पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर रालोद के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा का प्रवास 24 व 25 अगस्त को शामली में प्रवास करेगी। रालोद नेता दलितों, वंचितों और अति पिछड़ों के बीच जाकर उन्हें रालोद से जोड़ें। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन वाल्मीकि ने कहा कि 24 अगस्त को यात्रा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। 25 अगस्त को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील, क्षेत्रीय प्रभारी नरेंद्र खजूरी, वेदपाल गहलोत, जिला प्रभारी अरविंद झाल, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज, सतबीर पंवार, अशरफ अली, राव वारिस, डॉ. विक्रांत जावला, प्रसन्न चौधरी, विजेंद्र मलिक, रणधावा मलिक, अरविंद पंवार आदि मौजूद रहे। सिंभालका और काकानगर में यशवीर सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। सिंभालका में सर्वेश के मकान पर स्वागत करने वालों में कृष्णपाल प्रधान, नीरज, धर्मेंद्र, अशोक अंजू, अरूण, धीर सिंह आदि शामिल रहे।