{"_id":"627d55caf6bf1c3ce63a1a1a","slug":"revenue-team-attacked-stone-pelted-in-the-presence-of-police-in-goharni-shamli-news-mrt5883452180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरनी में पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम पर हमला, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरनी में पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम पर हमला, पथराव
विज्ञापन
शामली आर्दश मंडी थाने में गिरफ्तार राजस्व टीम पर हमले के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी में आवासीय भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान राजस्व टीम व पुलिस में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। हमले के दौरान शिकायत करने वाला पीड़ित युवक गंभीर घायल हो गया। आदर्श मंडी थाने पर हल्का लेखपाल की तरफ से सात नामजद के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद दो भाईयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव गोहरनी निवासी राहुल ने कुछ दिन पहलेे एसडीएम सदर को शिकायत कर बताया था कि उनकी गांव में करीब 1400 मीटर आवासीय भूमि है। उस पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, राजस्व निरीक्षक अमरीश कुमार, हल्का लेखपाल योगेंद्र कुमार व लेखपाल सचिन आदि आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ गांव गोहरनी में भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाने के लिए गए थे। जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों और महिलाओं ने राजस्व टीम पर पथराव, लाठी डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस की मौजूदगी में अचानक हुए हमले से राजस्व टीम पुलिस में अफरा तफरी मच गई। राजस्व टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। राजस्व टीम भूमि की पैमाइश किए बिना ही मौके से लौट गई। हमले में शिकायत करने वाला राहुल गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हल्का लेखपाल योगेंद्र कुमार की तरफ से राजू, रवि नीटू, पंकज, नीरज, मिंटू, सुनील के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव और जान लेवा हमला करने के आस गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी दो भाई राजू व रवि और नीटू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।