{"_id":"5d238f3b8ebc3e6d06301f57","slug":"revel-shamli-news-mrt4322335146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दथेड़ा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दथेड़ा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चौसाना।क्षेत्र के गांव दथेंडा में शराब के ठेके का विरोध करते ग्रामीण
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दथेड़ा में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
चौसाना। दथेड़ा गांव में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुये ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मौके पर आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी कर समस्या जानी। उन्होंने ग्रामीणों को तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
चौसाना के गांव दथेड़ा में शराब की दुकान का आवंटन हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस दिन से दथेड़ा में शराब की दुकान का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया था, उसी दिन से ग्रामीणों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए रद करने की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी दुकान का आवंटन कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान होने पर युवाओं को नशे की लत लगने से उनका भविष्य खराब हो जाएगा। ग्रामीणों ने दुकान का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि वे किसी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। हंगामे की सूचना पर आबकारी निरीक्षक दिनेश्वर त्रिपाठी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायत सुनकर समझाकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण दुकान बंद कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद तीन दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामपाल दथेड़ा, रणधीर प्रधान गढ़ी हसनपुर, पूर्व प्रधान गढ़ी जसवीर सिंह, रामेश्वर, रविन्द्र सिंह, संजय, दयाराम आदि मौजूद रहे।