फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Retired teachers demonstrate

सेवानिवृत्त शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers demonstrate
शामली। जिले के प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष चंदन लाल और मंत्री जमनादास के नेतृत्व में  जिले के प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान को सौंपे ज्ञापन में रिटायर्ड शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के ढाई से तीन लाख वयोवद्ध पेंशनरों का नेतृत्व करता है।
विज्ञापन


संगठन के 75 वर्ष या उससे से अधिक पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। 30 हजार पेंशनर न्यायोचित मांगों की आशा में अंतिम दिन गिन रहे हैं। शासन में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण में विलंब के कारण पेशनरों के हित बाधित हो रहे हैं। 25 अगस्त 2013 की बैठक में 3500 रुपये पेंशन/पारिवारिक पेंशन की पत्रावली शिक्षा विभाग में लंबित है। लंबित पेंशनर का निस्तारण करते हुए पारिवारिक पेंशन लागू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अध्यक्ष चंदन लाल, तेजपाल, मंागेराम, पूर्ण सिंह, श्रीकृष्ण, धर्मपाल, मायाराम, जमनादास, सेवाराम, लक्ष्मीचंद, कटार सिंह, ईश्वर सिंह, चंद्रदत्त शर्मा, घनश्याम सिंह, महावीर सिंह, सुखपाल महेंद्र सिंह, गंगाराम मोहर सिंह , भंवर सिंह, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed