फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Results of Shamli assembly seat will come first

सबसे पहले आएंगे शामली विधानसभा सीट के नतीजे

Wed, 23 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Results of Shamli assembly seat will come first
सबसे पहले आएंगे शामली विधानसभा सीट के नतीजे
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के 10 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब मतगणना का इंतजार सभी को है। मतगणना के दौरान सबसे पहले शामली विधानसभा का नतीजा आएगा। जबकि थानाभवन सीट का नतीजा सबसे अंत में आएगा। मतगणना में 180 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन्हें मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल मंडी समिति परिसर में प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगाई जाएंगी। जबकि एक-एक टेबल पर स्टाफ गणना करेगा। इस तरह विधानसभा निर्वाचन के लिए 15-15 टेबल पर मतगणना होगी। इसके साथ ही अलग से एक-एक टेबल पर्यवेक्षक के लिए लगाई जाएगी। पर्यवेक्षक की टेबल शामिल होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 16-16 टेबल हो जाएंगी। पहले सभी 14 टेबल एक ही हाल में लगती थीं। इस बार एक हाल में सात टेबल ही लगेंगी, जिससे एक विधानसभा सीट की मतगणना दो भाग में होगी।
विज्ञापन

सबसे पहले शामली विधानसभा का नतीजा आएगा। विधानसभा के 342 मतदान बूथों का 25 राउंड के बाद परिणाम आएगा। जबकि कैराना के 355 बूथों का नतीजा 26 राउंड के बाद आएगा। थानाभवन के 370 बूथों का नतीजा 27 राउंड के बाद आएगा। सुबह करीब 10 बजे तक पहला रुझान सामने आ सकेगा। जबकि परिणाम की तस्वीर दोपहर बाद ही साफ हो सकेगी। ईवीएम के वोट गिनने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की दिलों की धड़कन भी बढ़ती जा रही है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर बूथवार मंथन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा के लिए कर रहे पहरेदारी
शामली। मतदान के बाद से ही सपा और रालोद कार्यकर्ता ईवीएम की पहरेदारी में डटे हुए हैं। मंडी परिसर के अंदर टेंट लगाकर वह शिफ्टों में निगरानी कर रहे हैं। दोनों की पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सत्ता का फायदा उठाकर गड़बड़ी करा सकती है। जिसके चलते वे यहां पहरा दे रहे हैं। बुधवार को पहरा देने वालों में लोकेंद्र, देव जावला, सर्वेश, मांगेराम, वीर सिंह, अरविंद कुमार, तीर्थपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed