{"_id":"681fac410f89bf900d0468a0","slug":"respect-the-families-of-soldiers-rakesh-tikait-shamli-news-c-26-1-sal1002-141741-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के परिवारों का सम्मान करें : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के परिवारों का सम्मान करें : राकेश
विज्ञापन
झिंझाना। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को क्षेत्र के ऊदपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि जो सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे हैं, वे असली देशभक्त और सपूत हैं। उनका और उनके परिवारों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
राकेश टिकैत ने हाल ही में वायरल हो रही कुछ वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि कुछ फौजियों के परिजनों के साथ गांवों में जमीन विवाद या मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, यह शर्मनाक है। जब कोई जवान सरहद पर दुश्मनों से लोहा ले रहा हो, उस वक्त उसके परिवार को गांव में अपमान या प्रताड़ना झेलनी पड़े, यह पूरी समाज के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि जो लोग फौजियों के परिजनों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, वे अपनी सोच को सुधारें। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं। जो जवान सीमा पर तैनात हैं, उनका कोई सगा-संबंधी गांव में अकेला रह रहा होता है। ऐसे में गांव-समाज को उनके परिजनों के साथ खड़ा होना चाहिए। टिकैत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।