{"_id":"6213e0fa7cde38497426c662","slug":"respect-for-the-cast-of-dehati-film-bantwara-shamli-news-mrt5778378179","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहाती फिल्म बंटवारा के कलाकारों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहाती फिल्म बंटवारा के कलाकारों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मानवी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर बनी देहाती फिल्म बंटवारा का सोमवार को कलाकारों की उपस्थिति में प्रमोशन किया गया। इस दौरान कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फिल्म की पटकथा दो सगे भाईयों के बीच बंटवारे को लेकर लिखी गई है।
सोमवार को हनुमान चौक स्थित एक रेस्टोरेंट पर देहाती भाषा की फिल्म बंटवारा का कलाकारों की मौजूदगी में प्रमोशन किया गया। फिल्म में प्रोड्यूसर व अभिनेता के रूप में राजीव मलिक, अभिनेत्री के रूप में मेरठ निवासी नेहा सिसोदिया है। फिल्म की कहानी उपन्यासकार सुरेश चौधरी द्वारा लिखी गई। फिल्म में दो सगे भाईयों उदयवीर व सरपंच के बीच बंटवारे को लेकर पारिवारिक लड़ाई के घातक परिणाम दिखाए गए है। बंटवारे का सुलह कराने वाले देव शर्मा ने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया गया, जो पूर्व की फिल्मों में लालाजी के नाम से मशहूर है, जिनके द्वारा अभी 100 से अधिक देहाती फिल्मों में अपना अभिनय प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान फिल्म के कलाकारों को मॉलीवुड आवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मदनपाल प्रधान, सर्वेश भलारा, मन्नु मलिक, विनोद विश्वकर्मा, राहुल, साहिल, विकास कौशिक, शमी आदि भी मौजूद रहे। फिल्म पांच मार्च को यू ट्यूब पर रिलीज होगी।