Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolved to build a clean and green future.

Shamli News: स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया

Sat, 06 Jun 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Resolved to build a clean and green future.
- सुभारती विवि में पर्यावरण संरक्षण पर हुआ पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से शनिवार को पर्यावरण संरक्षण पर पुस्तक प्रदर्शनी एवं ग्रीन लाइब्रेरी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान सभी ने स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सुधीर त्यागी ने किया। डॉ. सुधीर त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय समाज में पर्यावरणीय चेतना और सतत विकास के मूल्यों को प्रसारित करते हैं। डॉ. त्यागी ने कहा कि जागरूक व्यक्ति ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। पुस्तक प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और पुस्तकालय कर्मियों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदर्शित पुस्तकों और सामग्री का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुधीर त्यागी ने लोगों को ग्रीन लाइब्रेरी शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग और हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. जावेद खान, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना, शालिनी त्यागी सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed