फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to take inspiration from the life of Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प

Fri, 24 Dec 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Resolve to take inspiration from the life of Chaudhary Charan Singh
कांधला बस स्टैंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर जगह-जगह हवन, यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके चित्र और प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौधरी साहब के सिंद्धातों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सपा पार्टी कार्यालय पर हवन आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, थानाभवन के पूर्व प्रमुख शेर सिंह राणा, मांगेराम प्रधान सिलावर, धर्मवीर निर्वाल, सच्चू प्रधान, अनिल चौधरी टिटौली, मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड स्थित रालोद के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन आयोजित किया। रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशरफ अली, रविंद्र सोंटा, ऋषिराज, जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, हरेंद्र वर्मा, अनवार टपराना, विक्रांत जावला, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोड पर प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय में चौधरी साहब की जयंती पर राहुल शर्मा ने हवन आयोजित कराया। मिंटू प्रधान मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर विक्रम सिंह, संजीव, लोकेंद्र, ललित, ओमपाल सिह, मुन्नू सभासद, वीरपाल मौजूद रहे।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर किसान दिवस के मौके पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इस मौके पर शोकेंद्र भैंसवाल, संजय कालखंडे, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक आदि ने शांति यज्ञ में आहुति दी। रालोद युवा नेता अखिल बंसल ने जरूरतमंदों को रजाई वितरित की। भैंसवाल रोड नई मंडी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क का लोकार्पण किया। गोष्ठी आयोजित करके पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किसानों के मसीहा को याद किया। रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, लाला सलेकचंद, पूर्व सदस्य सुरेंद्र आर्य, सपन मित्तल, रोबिन गर्ग मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार भवन में चौधरी साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सतेंद्र देशवाल, पवन सैनी, राजपाल सिंह, चंद्रभान, प्रदीप पंवार, राम कुमार वर्मा एडवोकेट, धीर सिंह मलिक, कृष्ण कांत शर्मा, राहुल मलिक, ओमपाल जावला, सत्येंद्र खेवाल, मणिकांत शर्मा, मनोज देशवाल, अशोक कुमार, श्रीपाल बालियान, मुकेश आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप की ओर से शहर के माजरा रोड पर चौधरी चरण सिंह बारात भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, विजय मलिक, रिजवान राणा, सुशील पांचाल, नफीस राणा, डॉ राजकुमार कश्यप, मंजू प्रजापति, विजय कौशिक मोजूद रहे।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने परिवारवाद और जाति धर्म से ऊपर उठकर किसानों की लड़ाई लड़ी। जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, ऋषि पाल मलिक, शोएब खान, यामीन चौधरी, संजीव आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सपा नेताओं ने भी चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वालिया, रोहित बालियान मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह को जयंती पर किया नमन
कांधला। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर पंवार ने किसान मसीहा प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर किसान घाट पहुंच कर उनको नमन किया। दूसरी ओर, रालोद कार्यकर्ताओं ने हाईवे स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर यज्ञ कर आहुति दी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, डॉ विक्रांत जावला विकास खंड क्षेत्र के गांव डांगरौल मे कंपोजिट विधालय मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौ चरण सिंह की 119 जयंती धूमधाम के साथ बच्चों संग मनाई गई। रालोद छात्र सभा के क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला ने कहा की हमेशा चौ चरण सिंह ने किसानों मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर स्थित जाट कॉलोनी में लोगों ने हवन करने के बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पप्पू प्रधान, विजेंद्र, नीरज कुमार, सुधीर मलिक, शिवकुमार, भीम सिंह, डॉ. सुभाष मलिक आदि मौजूद रहे।
थानाभवन। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नगर की विमला मार्केट में बैठक का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी जगपाल सिंह, रवि कुमार, धीरज नारंग, महेश गोयल, बाबू बजाज, अफजाल अहमद, मुकेश कुमार, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
झिंझाना । चौधरी चरण सिंह की जयंती क्षेत्र में किसान दिवस के रूप में मनाते हुए कई स्थानों पर चौधरी चरण सिंह को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एक कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने रिटायर्ड अध्यापक राजवीर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कस्बे के चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष अशोक बहादुर गोयल, जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रनसिंह, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने किसान उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बहादुर गोयल व संचालन उदयवीर सिंह ने किया। इस मौके पर दिनेश कुमार, रणधोल सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, जुडो कराटे के कोच उस्मान सहित लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नाला पटरी पर स्थित संत आसाराम इंटर कॉलेज में भी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षकों ने पुष्पांजलि देकर ने उन्हें याद किया ।

पूर्व विधायक ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
बाबरी। थाना भवन के पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दिल्ली में किसान घाट पर पहुंचकर उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed