फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the principles of Lord Vishwakarma

भगवान विश्वकर्मा के सिद्घांतों पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the principles of Lord Vishwakarma
विश्वकर्मा जयंती पर कई जगह यज्ञ, संगोष्ठी व भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तकनीकी ज्ञान-कला कौशल के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव पर शनिवार को कई जगह यज्ञ, संगोष्ठी और भंडारे आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के सिंद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
श्री हनुमान धाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधिविधान से पूजन और यज्ञ कराया गया। इस मौके पर यज्ञ में आहुति दी। यजमान के रूप में नरेंद्र धीमान, कमल धीमान, अंकुर धीमान और गुड्डन पांचाल सपत्नीक यजमान रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, श्री विश्वकर्मा सभा के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, राधेश्याम जांगिड़, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विजय कौशिक सुखचैन वालिया आदि ने भगवान श्री विश्वकर्मा की महिमा का प्रकाश डाला। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिनमें लावण्य धीमान, वंदना धीमान, भूमि धीमान, प्रियंका धीमान, निष्ठा धीमान, तान्या धीमान, पलक धीमान, उर्वशी धीमान, संभावी धीमान, दिव्या धीमान, वंश हाटवाल, अनिरुद्ध पांचाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने गीत प्रस्तुत करने वाली तनुश्री धीमान को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री विश्वकर्मा की आरती से किया गया। शहर के धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर और बुढ़ाना रोड श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में श्री विश्वकर्मा सभा के प्रधान डॉ. राजेंद्र स्वामी, रमेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, दिनेश धीमान, अजय बाबू शर्मा, उदय पाल धीमान, महेश धीमान, विकास धीमान, मुकेश जांगिड़, मेनपाल पांचाल, प्रवीण पांचाल सुबोध, अंकुर धीमान, सचिन धीमान, नीरज धीमान आदि समाज के सभी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वकर्मा सभा के मंत्री संजय धीमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed