फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the path shown by Rajiv Gandhi

राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by Rajiv Gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती धूमधाम से मनाई। एकता चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि देश को हासिल हुई। पंचायती राज में गांवों को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला इनमें एक है। वहीं, नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई। 30 जून 1986 को हुआ मिजो समझौता देश की अखंडता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष अय्यूब जंग ने कहा कि राजीव गांधी ने दलितों पर अत्याचारों का निवारण अधिनियम 11 सितंबर 1989 को पारित किया। इस अधिनियम के पारित होने से देश में दलितों का उत्पीड़न बंद हुआ। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार ने कहा कि देश में संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी ही माने जाते हैं। उनका मानना था कि देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना है तो कंप्यूटर शिक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादल जिलाध्यक्ष रिजवान ने कहा कि राजीव गांधी की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनीतिक जीवन की झांकी मात्र हैं। इस मौके पर डॉ. चैन सिह पुंडीर, डॉ. राजीव वशिष्ठ, शेखरपाल, राजेश कश्यप, जबर सिंह पाल, डॉ. श्रीपाल, संदीप शर्मा, अरविंद झझोट, नरेंद्र मलिक, खुर्शीद, गुलफाम, विनोद सेन, अविराज सेन, महावीर सैनी, रामशरण नामदेव, रामपाल पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed