फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the path of national interest as told by Rajiv Gandhi

राजीव गांधी के बताए राष्ट्रहित के रास्ते पर चलने का संकल्प

Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path of national interest as told by Rajiv Gandhi
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए राष्ट्रहित के रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनों पदाधिकारी शहर के एसटी तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान भीषण गर्मी से बचाव को सहारनपुर तिराहे पर ही मीठा पानी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अनुज गौतम, प्रवीण तरार, वैभव गर्ग, शेखरपाल, विनोद अत्री, सुरेंद्र सरोहा, अरविंद झंझोट, रामशरण, नामदेव आदि मौजूद रहे। उधर, झिंझाना में कांग्रेसियों ने धर्मवीर शांडिल्य के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि उन्हें श्रद्घांजलि दी। देशहित में उनके सराहनीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से देश में कंप्यूटर क्रांति आई थी। उन्होंने देश मे पंचायतीराज का गठन करके देश की उन्नति के लिए चहुंमुखी योजनाओं का शुरूआत की थी। राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनके देशहित में सराहनीय योगदान के लिए देश उनका युगों युगों तक ऋणी रहेगा। वह सूक्ष्म जीवन में सैकड़ों विकास कार्यों की नींव रख गए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अश्वनी कौशिक ने राजीव गांधी को औधोगिक क्रांति का जनक कहा। सुधीर चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ही देश में कंप्यूटर लाए थे, जिसके परिणाम स्वरूप आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर धर्मवीर शांडिल्य, महेंद्र कुमार शर्मा, देशबंधु बिंदल, नगराध्यक्ष अमित टिल्लू शर्मा, राजीव शर्मा, नरेश शर्मा, इमरान, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed