{"_id":"63695a079e0d7e57f76a3ca6","slug":"reservation-of-wards-will-be-ready-in-three-days-shamli-news-mrt6126693115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दि तीन दिन में तैयार होगा वार्डों का नए सिरे से आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दि तीन दिन में तैयार होगा वार्डों का नए सिरे से आरक्षण
विज्ञापन
तीन दिन में तैयार होगा वार्डों का नए सिरे से आरक्षण
शामली। नगर निकायों में वार्डों के आरक्षण के लिए शासन से नई गाइडलाइन जिला मुख्यालय को मिल गई है। अगले तीन दिनों में वार्डों का संशोधित आरक्षण डीएम जसजीत कौर के हस्ताक्षर के बाद शासन को भेजा जाएगा। शासन से संशोधित वार्डों के आरक्षण पर मुहर लगने के बाद 15 नवंबर को जिला स्तर पर अधिसूचना जारी होगी। उसके बाद आरक्षण पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
गत 22 अक्तूबर के शासन की गाइडलाइन के बाद जिला मुख्यालय पर जिले की दस निकायों के वार्डों का आरक्षण तैयार किया गया था। डीएम जसजीत कौर के हस्ताक्षर के बाद गत चार नवंबर को वार्डों का आरक्षण शासन को भेजा जाना था, लेकिन शासन से महिला के आरक्षण के संबंध में नई गाइडलाइन के मुताबिक शासन से नए सिरे से आरक्षण तैयार करने के निर्देश दिए गए। शनिवार और रविवार को अवकाश होने से निकायों के वार्डों के आरक्षण की गाइडलाइन सोमवार को जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश के बाद नगर निकायों के वार्डों का आरक्षण नए सिरे से तैयार कर दिया जाएगा। डीएम के हस्ताक्षर के बाद दस नवंबर तक शासन को भेजा जाएगा। शासन से वार्डों का आरक्षण पर मुहर लगने के बाद आगामी 15 नवंबर तक पहुंचने की संभावना है। 15 नवंबर के बाद जिला स्तर पर वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की जा सकती है।
क्या है वार्डों के आरक्षण
जिले में दस नगर निकायों में कुल 173 वार्ड में शामली नगर पालिका परिषद में 25, कैराना में 28, कांधला में 25, थानाभवन में 17, ऊन नगर पंचायत में 12, झिंझाना में 14, जलालाबाद में 15, गढ़ीपुख्ता 11, एलम में 12, बनत में 14 वार्ड शामिल है। इनमें एससी के आरक्षित पदों की कुल संख्या दस है। जिसमें शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, ऊन में छह महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 25 पदों में से पिछड़ा वर्ग महिला के 16 आरक्षित पद हैं। कुल 77 अनारक्षित पदों में महिलाओं के 39 पद आरक्षित है। इसी आधार नए सिरे से वार्डों का आरक्षण तैयार होगा।
विज्ञापन
जिले की दस निकायों के आंकडे़
दस निकाय :- शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, ऊन, झिंझाना, जलालाबाद, गढीपुख्ता, एलम, बनत।
निकायों के वार्ड -173, अनुसूचित महिला 6, अनुुुसूचित जाति आरक्षित पद-10, ओबीसी महिला 16, ओबीसी के आरक्षित पद 25, अनारक्षित पदों की कुल संख्या 77, अनारक्षित महिला पद 39 शामिल है।