{"_id":"588503a94f1c1b1a6eeff040","slug":"reservation-is-anti-union-bjp-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण विरोधी है संघ, भाजपा : नसीमुद्दीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण विरोधी है संघ, भाजपा : नसीमुद्दीन
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां एक सिक्के के दो पहलू हैं। जब भी प्रदेश में सपा की सरकार आई, तो भाजपा मजबूत हुई। दोनों के शासनकाल में आमजन त्रस्त है। कांग्रेस को उन्होंने डूबता हुआ जहाज बताया।
रविवार को कस्बा कांधला में गंगेरू रोड पर शामली विधानसभा के बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम के समर्थन में जनसभा हुई। उसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिद्दीकी ने कहा कि केन्द्र में सरकार बनने के बाद न तो अच्छे दिन आए और न ही काला धन वापस आया।
आरक्षण के मुद्दे को लेकर संघ नेता के बयान पर कहा कि संघ और भाजपा आरक्षण विरोधी हैं, आरक्षण भीख नहीं है यह तो बाबा साहब के द्वारा गरीबों को दिया गया अधिकार है। कहा कि सरकार बनने से अब तक प्रधानमंत्री के कपड़ों पर 80 करोड़ रुपये का खर्च आ चुका है। प्रदेश की सपा सरकार से भी जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
गुंडागर्दी से लोग डरे हुए हैं। मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि बसपा सरकार में सर्व समाज का हित है। इस दौरान एमएलसी अतर सिंह राव, नरेश गौतम, यशवीर गौतम, सुशील नहारिया, प्रदीप सैनी, कुलदीप कुमार, रामपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष अरविंद आदि रहे।