फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reservation center will open at Shamli railway station

रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर खुलेगा आरक्षण केंद्र -सवारियां अपना टिकट करा सकेंगे बुक

Thu, 23 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reservation center will open at Shamli railway station
शामली रेलवे स्टेशन पर खुलेगा आरक्षण केंद्र
विज्ञापन

शामली। रविवार को भी शामली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र खुलेगा। सवारियां सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक टिकट के लिए आरक्षण करा सकेंगे। रविवार को आरक्षण केंद्र खुलने से सवारियों के टिकटों के आरक्षण से दुगनी आय होगी।

शामली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र की स्थापना के बाद आरक्षण केंद्र रविवार को छोड़कर सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आरक्षण की सुविधा यात्रियों को मिल रही थी। उत्तर रेलवे ने सवारियों की मांग पर रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर टिकटों के आरक्षण की सुविधाएं दिए जाने की अनुमति दे दी है। आरक्षण केंद्र के प्रभारी राजरतन सिंह के मुताबिक प्रतिदिन आरक्षण से रेलवे को 70 हजार रुपये की आय होती थी। रविवार को सवारियों को आरक्षण की सुविधा मिलने के बाद दोगुनी आय हो जाएगी। उनका कहना है कि शामली रेलवे स्टेशन पर शाम के समय आरक्षण की सुविधा दिलाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed