फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Representatives of Vimukta-Ghumtu Samaj met the Chief Minister

Shamli News: मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त-घुमंतू समाज के प्रतिनिधि

Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Representatives of Vimukta-Ghumtu Samaj met the Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बढेरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हैबिचुअल ऑफेंडर एक्ट जैसे पुराने काले कानूनों को समाप्त किया जाए। समाज के उत्थान के लिए आयोग और बोर्ड का गठन हो। भूमिहीनों को जमीन के पट्टे दिए जाएं। बेघर लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। अलग से आवासीय विद्यालय खोले जाएं।
विज्ञापन

दीपक बढेरा ने बताया कि आज़ादी के 75 साल बाद भी यह समाज सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। वर्ष 2011 में इनकी जनसंख्या करीब 15 करोड़ थी, जो अब 20 करोड़ के पार हो चुकी है। फिर भी इन्हें सामाजिक व प्रशासनिक मुख्यधारा से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक बढेरा, राजेश कुमार, बहराइच से सुंदरलाल पत्थर और हेम सिंह बावरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed