{"_id":"678d3c527ca47685cf03dd91","slug":"report-will-go-to-lucknow-archeology-department-on-tuesday-shamli-news-c-26-1-smrt1047-135510-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंगलवार को लखनऊ पुरातत्व विभाग को जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंगलवार को लखनऊ पुरातत्व विभाग को जाएगी रिपोर्ट
Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद का ऐतिहासिक किला।
शामली। जलालाबाद के ऐतिहासिक किले की बाबत जिला प्रशासन की रिपोर्ट दो दिन में लखनऊ पुरातत्व विभाग की निदेेशक रेनू द्विवेदी को भेजी जाएगी।
जलालाबाद ऐतिहासिक किले को लेकर पिछले एक माह विवाद गहराता जा रहा है। मनिहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति किले की खोदाई किए जाने और जलालाबाद किले का नाम बदलने की मांग कर है। वहीं करणी सेना ने भी 26 जनवरी को किले पर तिरंगा फहराने की घोषणा की है। किले में रालोद विधायक अशरफ अली अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।
मामला उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग लखनऊ में विचाराधीन है। जिला प्रशासन जलालाबाद ऐतिहासिक किले की रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। एसडीएम सदर विनय ने बताया कि जलालाबाद किले की रिपोर्ट सोमवार देर शाम तक तैयार हो जाएगी। मंगलवार को रिपोर्ट पुरातत्व विभाग लखनऊ मुख्यालय भेज दी जाएगी।