फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report not filed in pitbull attack case

Shamli News: पिटबुल के हमला प्रकरण में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Report not filed in pitbull attack case
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी में पिटबुल के हमले में छात्र को घायल करने के मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है। उधर, पिटबुल के हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में पिटबुल के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। थाना क्षेत्र के गांव मालेंडी में कक्षा नौ का छात्र वसीम मंगलवार को घर से सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में गली में घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने छात्र पर हमला कर दिया। पिटबुल ने छात्र के हाथ में काट लिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को दौड़ाकर छात्र को बचाया। घायल छात्र का अस्पताल में उपचार कराया गया था। छात्र के पिता इकबाल के मुताबिक कुत्ते को पालने वाले ग्रामीण के यहां शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद इकबाल ने इस मामले में कुत्ते के मालिक के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है, जिस कारण इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, जिले में पिटबुल के हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में पिटबुल के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। करीब डेढ़ माह पहले कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में दो पिटबुल कुत्ते के हमले में तीन लोग घायल हुए थे। इस मामले में गांव के विकास की तरफ से कांधला थाने पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते के मालिक सिताब सिंह व उसके पुत्र हाकम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उस समय यह मामला चर्चाओं में रहा था। इसके अलावा भी जिले में पूर्व में पिटबुल के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed