{"_id":"66ba6e27aef426f8740c47d4","slug":"report-filed-for-making-viral-the-news-of-mango-basket-being-sent-from-pakistan-shamli-news-c-26-1-sal1001-126238-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पाकिस्तान से आम की टोकरी भेजे जाने की खबर वायरल करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पाकिस्तान से आम की टोकरी भेजे जाने की खबर वायरल करने पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 13 Aug 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पाकिस्तान उच्चायोग से कैराना सांसद इकरा चौधरी सहित अन्य नेताओं को आम की टोकरियां भेजी जाने की खबर वायरल किए जाने के मामले में सांसद ने दिल्ली के कनाट प्लेस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को पाकिस्तानी उच्चायोग से विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मोहिब्बुलाह नदवी, जिया उर रहमान वर्क, अफजल अंसारी सहित कैराना से सपा सांसद इकरा चौधरी को आम की पेटियां भेजी जाने की खबर खूब वायरल हुई थी। जिस पर इकरा चौधरी के प्रतिनिधि मनोज राणा ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी। मगर कैराना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बाद में सांसद ने दिल्ली के कनाट प्लेस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिसमें बताया गया कि तीन साइटों के डिजिटल संस्करणों व मिश्रा अभी नामक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट व समाचार मेरे संबंध में प्रकाशित किए। जिसमें दावा किया है कि पाकिस्तानी उच्चायोग ने एक सद्भावना आम की टोकरी मुझे भेजी है जो पूरी तरीके से झूठी है। एक ऐसे देश से जो कि हमारी सीमा पर प्राॅक्सी वार में संलग्न है। तथा हमारे सैनिकों पर आतंकी हमले हो रहे हैं। उनसे मैं कैसे उपहार प्राप्त कर सकती हूं। कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर खबरों भेजा जा रहा है। मामले में खबर प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। बताया कि इस मामले में कनाट प्लेस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।