फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against untrained doctor and midwife on the orders of the court

कोर्ट के आदेश पर अप्रशिक्षित व दाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed against untrained doctor and midwife on the orders of the court
गलत उपचार से नवजात शिशु की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अप्रशिक्षित चिकित्सक व दाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा निवासी शाइस्ता पत्नी नजाकत ने बताया कि वह पिछले वर्ष डिलीवरी से कुछ दिन पहले अपने मायके टपराना गांव में गई हुई थी। 29 नवंबर 2021 को प्रसव पीड़ा होने की वजह से गांव के पड़ोसी अप्रशिक्षित चिकित्सक नफीस पुत्र कालू के पास गई तो उसने दाई का कार्य करने वाली खुर्शीदा पत्नी यूसुफ को भी बुलवा लिया। उसे गलत दवा और इंजेक्शन दिए तथा प्रसव पीड़ा होने पर उसके पेट पर दबाव डाला। जिस वजह से बच्चे के सिर पर चोट पहुंचने की वजह से सेप्टिक हो गया।

आरोपी जबरन उसे शामली के देव अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ। उसके सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण 3 दिसंबर 2021 को उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने 13 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद सीएमओ को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed