{"_id":"6692e30960bfd0296b02cdc4","slug":"report-filed-against-the-operator-of-thana-bhawan-hospital-shamli-news-c-26-1-sal1002-124466-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: थानाभवन हास्पिटल के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: थानाभवन हास्पिटल के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
Sun, 14 Jul 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
शामली। पंजीकरण निलंबन होने के बाद अयोग्य व्यक्तियों द्वारा थानाभवन हॉस्पिटल का संचालन होते हुए पाया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि थानाभवन हॉस्पिटल का पंजीकरण आठ मई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संचालक को निर्देशित किया गया था कि सिटी लाइफ हॉस्पिटल थानाभवन में उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण की जांच पूरी होने तक उसी स्थान पर संचालित थानाभवन हॉस्पिटल का संचालन पूर्णतय बंद रखा जाए।
दो जुलाई को अपर निदेशक और थानाभवन सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थानाभवन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया तो हॉस्पिटल में अयोग्य व्यक्तियों द्वारा संचालित होता पाया गया। इसके बाद पांच जुलाई को सीएमओ और उनके द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो थानाभवन हॉस्पिटल खुला हुआ मिला।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दस जून को पंजीकरण निलंबित करने के आदेश के बाद उसमें ताला नहीं लगाया गया। इससे स्पष्ट है कि थानाभवन हॉस्पिटल के संचालक द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर नियम विरुद्ध निजी स्वार्थवश अयोग्य व्यक्तियों से हॉस्पिटल का संचालन कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर अवैध चिकित्सा व्यवसाय कर लोगों को धोखा देकर अवैध धन अर्जन किया जा रहा था। इस मामले में थानाभवन थाने पर थानाभवन हॉस्पिटलके संचालक के विरुद्ध राष्ट्रीय चिकित्सा अधिनियम व धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।