फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against the doctor of Dev Hospital

देव हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the doctor of Dev Hospital
देव हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाने पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने देव हॉस्टिपल के निश्चेतक डॉ. शमशाद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीएमओ का कहना है कि जांच में चिकित्सक की डिग्री फर्जी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

शहर के एमएसके रोड पर स्थित देव हॉस्पिटल में सोमवार को एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया था। एसीएमओ ने बताया था कि हॉस्पिटल में निश्चेतक के रूप में कार्य करने के डॉ. शमशाद के दस्तावेज लगाए गए थे। अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी उनके दस्तावेज पाए गए थे। जांच में डॉ. शमशाद की डिग्री फर्जी पाई गई। उनका कहना था कि निश्चेतक के बिना ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है, इसलिए ओटी सील किया गया और अल्ट्रासाउंड में उनके कागज लगे थे, इसलिए उसे भी सील किया गया। इस कार्रवाई के दौरान चिकित्सक शमशाद मौके पर नहीं मिले थे। एसीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना आदर्श मंडी पर फर्जी डिग्री होने पर चिकित्सक शमशाद के खिलाफ धोखाधड़ी व मेडिकल एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि एसीएमओ की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर चिकित्सक शमशाद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed