{"_id":"618d677e711cca0e6d0003ec","slug":"report-filed-against-ten-people-for-sabotage-and-beating-shamli-news-mrt564446582","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ व मारपीट करने पर दस लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ व मारपीट करने पर दस लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोड़फोड़ व मारपीट करने पर दस लोगों पर मुकदमा
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में मोबाइल की लीड के रेट को लेकर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की। पुलिस ने नौ नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को कस्बा बनत के मोहल्ला गांधीनगर निवासी इस्लाम ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी कस्बे में मोबाइल फोन व हेयर सैलून की दुकान है। पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे सोनू, आरिश उर्फ आची निवासी मोहल्ला प्रेमनगर व एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए। उन्होंने मोबाइल की लीड के रेट मालूम किए। उसके भतीजे ने रेट 40 रुपये बताए तो उन्होंने महंगी बताते हुए उसके भतीजे के साथ गाली गलौच कर चले गए। इसके बाद दुकान के बराबर में खड़े उसके पुत्र जानीस के साथ मारपीट की और वीडियो बना लिया।
कुछ समय बाद आरोपी अपने मोहल्ले के रोशन, काला, हारुन, मुन्ना, राकिब, लीली, आमिर व कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर आया। आरोपी उसकी दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ करना की। विरोध करने पर उसे व उसके भतीजे परवेज, जुनैद व जानिश के साथ मारपीट की। इसकी सीसीटीवी कैमरे में वीडियो रिकार्डिंग मौजूद है। घटना की तहरीर उसके भाई इस्लाम ने दी थी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।