फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against ten including husband in case of woman's death

Shamli News: महिला की मौत के मामले पति समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Report filed against ten including husband in case of woman's death
चौसाना (शामली)। गांव भड़ी में चार दिन पहले महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई की तरफ से पति समेत दस लोगो के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला की मौत के बाद भी शव को चार घंटे तक कार में रखकर घुमाया गया।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव भड़ी में चार दिन पहले 25 वर्षीय आरिफा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इस मामले में मृतका के भाई आरिफ निवासी अजीजपुर थाना झिंझाना ने ससुराल पक्ष के पति शादाब, नौशाद, जावेद, कुर्बान, महजाद व शहजाद, हासमीन, मुकर्रम, पूर्व प्रधान महताब निवासी भड़ी भरतपुरी व कामिल निवासी कुंडा खुर्द जिला सहारनपुर के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिण् दबिश दी तो आरोपी फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed