फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against four including the wife, daughter of the infamous Udham

कुख्यात उधम की पत्नी, बेटी समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Mar 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four including the wife, daughter of the infamous Udham
कुख्यात उधम की पत्नी, बेटी समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी समेत चार नामजद और सात आठ अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला कुख्यात बदमाश उधम सिंह की पत्नी व मेरठ के करनावल कस्बे की चेयरपर्सन है। पुलिस ने लेनदेन के विवाद में मारपीट होना बताया है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक महिला व युवती समेत कई लोग दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच की तो वह आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाट कालोनी का पाया गया। बुधवार को आदर्श मंडी थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में शुभम की तहरीर के आधार पर पुष्पा, उसकी बेटी खुशबू, गौरव, मनीष और सात-आठ अन्य अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला आपसी लेनदेन को लेकर विवाद होना सामने आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में नामजद पुष्पा को करनावल निवासी उधम सिंह की पत्नी बताया गया है, जो जाट कालोनी में किराये के मकान में रह रही है। लेनदेन के विवाद में मारपीट होना बताया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed