फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against four in case of assault and firing

Shamli News: मारपीट और फायरिंग के मामले में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four in case of assault and firing
कैराना। मारपीट और तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव हिंग्गोखेड़ी निवासी संजय कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 जून की रात 9 बजे वह अपने साथी सुंदर के साथ कसेरवा कलां स्थित अपने खेत के नलकूप पर बैठ कर निराश्रित पशुओं की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर अमित, मोनू, सोनू व हेमंत आए और लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर अन्य किसान मौके पर आ गए, जिस पर आरोपियों ने तमंचे से 2 फायर किए और धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अमित, मोनू, सोनू व हेमंत निवासी हिंग्गोखेड़ी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed