फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against four for kidnapping and molestation

Shamli News: अपहरण कर छेड़खानी करने के आरोप में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four for kidnapping and molestation
कैराना। युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने, मुजफ्फरनगर ले जाकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 फरवरी को अपराह्न 3 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान रामड़ा रोड निवासी याकूब उसके घर पर आया और कहने लगा कि तुम्हारी शादी जिस लड़के से हो रही है, वो तुम्हें सउदी अरब ले जाएगा। वहां तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद वह याकूब के बहकावे में आ गई और पांच लाख की नकदी, सोने, चांदी के जेवर अपने साथ ले गई। आरोपी उसे जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी के जंगल मेें ले गया। यहां पहले से ही कैराना निवासी महबूब, फरमान व चांद मौजूद थे। चारों आरोपी मुझे बाइक से उतार कर ईंख के खेत में ले जाने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहा किसान व उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद किसान व उसकी पत्नी ने मेरी जान बचाई। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। किसान व उसकी पत्नी उसको अपने घर ले गए, जहां से उसने अपने परिवार के लोगो को फोन करके सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कैराना आए। मामले में पुलिस ने याकूब निवासी रामड़ा रोड कैराना, महबूब, फरमान व चांद निवासी कैराना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed