फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against five people

पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five people
पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला व तमंचे से फायर करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी ओम सिंह पुत्र जगमाल ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 27 जून को वह अपने घर में था, उसी दौरान गांव के ही रुस्तम, सुशील, नीटू, भूरा व राजवीर ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर घर में घुस आए और हमलाकर दिया। इसी बीच नीटू ने ओमसिंह पर तमंचे से फायर भी किया, वह बाल-बाल बच गया। आरोपी मुंह में जबरन जहर डालकर फरार हो गए।

परिजनों व ग्रामीणों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के चाचा सोमपाल पुत्र फूलसिंह ने आरोपियों के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 11 अगस्त को एक बार फिर हमलावर उसके घर में घुसकर मारपीट की और सोने की अंगूठी तथा 25 हजार की नकदी ले गए और जान की धमकी दी। दोबारा तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुस्तम पुत्र जसबीर, सुशील, नीटू, राजवीर पुत्रगण रामसिंह व भूरा पुत्र सिमरू उर्फ साधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed