फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against five for assault with vigilance team

Shamli News: विजिलेंस टीम के साथ मारपीट में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five for assault with vigilance team
थानाभवन। भैंसानी गांव में विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पांच को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सुधीर कुमार शर्मा ने बताया गांव भैंसानी में शहजाद पुत्र अजीज और राशिद पुत्र फैय्याज के घर पर छापा मारते हुए बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस दौरान वीडियो बनाने पर महिला कांस्टेबल एवं उनकी टीम के साथ शहजाद पुत्र अजीज, आजाद पुत्र अजीज, मुरसलीन पुत्र लीला, राशिद पुत्र फैयाज एवं लीला और कई लोगों ने मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। डायल 112 पर फोन कर उन्होंने पुलिस की मदद ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद करते हुए कई को अज्ञात में दर्शाया है। थानाभवन पुलिस ने राशिद एवं लीला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ।
विज्ञापन



थानेदार पर फैसला करवाने के नाम पर दो लाख मांगने का आरोप

भारतीय किसान मजदूर संगठन पूरण सिंह के जिला अध्यक्ष सुरेश पुंडीर ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के घर विजिलेंस टीम पहुंची थी। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो विवाद हुआ था। थानाभवन थाना प्रभारी ने उनसे मुकदमा न लिखने और विजिलेंस टीम से फैसला करने के नाम पर दो लाख की मांग रखी थी। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह से भी फोन पर वार्ता की गई। कहा कि शनिवार को थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर थाने में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रिश्वत का आरोप लगाया है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। शहजाद के भाई पर पूर्व में मामले दर्ज हैं। जिसके कारण वह रिश्वत का आरोप लगा रहा है। रिश्वत से कोई लेना देना नहीं है।
- सतीश कुमार, थाना प्रभारी, थानाभवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed