फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against accused in deadly attack on electrical team

Shamli News: विद्युत टीम पर जानलेवा हमला करने में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Report filed against accused in deadly attack on electrical team
गढ़ीपुख़्ता। क्षेत्र के गांव राझड में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के गढ़ीपुख्ता बिजलीघर के अवर अभियंता आशाराम ने गढ़ीपुख़्ता थाने पर दी तहरीर में बताया कि चार दिन पहले विद्युत टीम बकायदारों का कनेक्शन काटने के लिए गांव राझड़ गई थी। वहां पर कुछ उपभोक्ताओं के मकान के अंदर को विद्युत केबल आ रहे थे, जिन्हें टीम द्वारा बाहर करने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान गांव के महावीर का केबल भी मकान के अंदर था। टीम केबल को परिसर के बाहर कर रही थी, उसी दौरान उसके पुत्र राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर विद्युत टीम के अभद्रता की और टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। टीम में मौजूद नोडल अधिकारी को ईंट से वार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया की जेई की तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed