फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 30 including Maulana

मौलाना सहित 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 30 including Maulana
मौलाना सहित 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव राझड़ में दो दिन पहले बाग में भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने मौलाना सहित 30 लोगों को नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार दोपहर को वह पुलिस टीम के साथ लॉकडाउन में शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर जा रहे थे, उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि गांव राझड़ में आम के बाग में कुछ लोग मौलाना के नेतृत्व में इकट्ठा हुए है। वहां पर मौलाना उनसे सामूहिक रूप से वार्ता कर रहे है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और उन्हें धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन बताते हुए वहां से चले जाने को कहा, लेकिन वे लोग वहां से नहीं हटे। उन्हें तितर बितर करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं हटे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना गढ़ीपुख्ता पर मौलाना नदीम, आफताब, इनाम, इकबाल, शहजाद, शादाब, नौशाद, फिरोज, महताब, हनीफ, मोहसिन, इसरार, शेरदीन, शाहदीन, आजाद, सरताज, इरशाद, आशू, शहजाद, मुकीम, हमीद, अय्यूब, साबदीन, सरफराज, गुलशेर, युसूफ, नूरहसन, इसरार, नोमान, अजीज निवासी राझड़ और 10-12 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed