फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 17 on indecency from female doctor

महिला चिकित्सक से अभद्रता पर 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Aug 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 17 on indecency from female doctor
शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामे की सुचना पर पहुची पुलिस - फोटो : SHAMLI
महिला चिकित्सक से अभद्रता पर 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड स्थित नर्सिंग होम के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने महिला चिकित्सक के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता करने के आरोप में सास-ससुर समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बृहस्पतिवार को डा. अनुपमा राठी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ राठी नर्सिंग होम में प्रथम तल पर रहती है। ग्राउंड फ्लोर पर वह नर्सिंग होम चलाती है। उसने बताया कि 29 जून को उनके पति डा. पंकज राठी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उसका ससुर इंद्रपाल राठी उसे यहां से निकालने की धमकी दे रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके ससुर, सास समेत कई लोग लाठी डंडे व लोहे की रॉड लेकर गेट पर आए और लोहे का चैनर व ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता की और उन्हें वहां से निकालने की धमकी दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल राठी, कुलदीप निवासी पिंडोरा, प्रवीण बधेव, उत्तम निवासी अज्ञात, अशोक, कपिल व छोटू निवासी टीकरी, नितिन जहांगीरपुरी दिल्ली, अंकुश निवासी अज्ञात, आकाश धनौरा, दीपक पंडित शामली, संतोष शामली, कमला किरठल, रेखा, प्रवीण, राजकुमारी व कांति निवासी टीकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि राठी नर्सिंग होम का संचालन डा. पंकज राठी व उनकी पत्नी डा. अनुपमा राठी द्वारा किया जा रहा था। कुछ समय पहले डा. पंकज राठी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद नर्सिंग होम के स्वामित्व को लेकर इंद्रपाल राठी (ससुर) और उनकी पुत्रवधू डा. अनुपमा राठी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को डा. अनुपमा राठी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि नर्सिग होम में उनकी सास संतोष राठी अपने अन्य परिजनों के साथ जबरन घुसने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में डा. अनुपमा राठी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिलाओ को समझाती महिला पुलिसकर्मी

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिलाओ को समझाती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिलाओ को समझाती महिला पुलिसकर्मी

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिलाओ को समझाती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में  हंगामे की सुचना पर पहुची पुलिस

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामे की सुचना पर पहुची पुलिस- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिला को समझाती महिला दरोगा

शामली झिंझाना रोड पर नर्सिगहोम में हंगामा कर रही महिला को समझाती महिला दरोगा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed