फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 10 nominated and unknown

10 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 10 nominated and unknown
कैराना। मामूली कहासुनी पर परिवार में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पांवटी कलां में मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। परिवार पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला भी किया था। जिसमें रामनाथ तथा उसके भतीजे संगीत, नरेंद्र, सचिन व छोटू घायल हो गए थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी चार बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। रामनाथ और संगीत को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले में पांवटी कलां निवासी सोनू की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों रवि और उसका भाई रजत, अंकुर, गुरमीत निवासी पांवटी कलां थाना कैराना, गोल्डी निवासी गांव दरगाहपुर, रवि निवासी गांव जमालपुर थाना झिंझाना, अमित, नितिन, रजत निवासी गांव जैनपुर, निखिल उर्फ पहाड़ी निवासी गांव सिकंदरपुर थाना झिंझाना और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed