फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against two including dealer for irregularities in ration distribution

राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर डीलर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report against two including dealer for irregularities in ration distribution
- आपूर्ति निरीक्षक ने आदर्श मंडी थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राशन वितरण में भारी गड़बड़ी मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने गांव बधेव कन्नूखेड़ा की राशन डीलर समेत दो के खिलाफ राशन वितरण में लापरवाही, कालाबाजारी करने व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि 17 जून की दोपहर को गांव बधेव कन्नूखेड़ा में उचित दर विक्रेता लीला देवी की उचित दर की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान खुली थी और लीला देवी भी मौजूद मिली। स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जो सत्यापित नहीं पाया गया। साथ ही स्टाक रजिस्टर में 23 अगस्त 2021 के बाद से अब तक कोई लेखा जोखा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक के मुताबिक दुकान का भौतिक निरीक्षण करने पर पाया गया कि दुकान पर विक्रेता के पास कुल गेहूं 14.37 क्विंटल और चावल 99.99 क्विंटल, नमक, चना, तेल के 38-38 पैकेट और चीनी छह किलोग्राम उपलब्ध होनी चाहिए थी, लेकिन मौके पर गेहूं के 21 कटटे यानि साढ़े दस क्विंटल, चावल के 157 कट्टे यानि 78.50 क्विंटल मिला। नमक के 160 पैकेट व तेल के 30 पैकेट मिले। चना व चीना का कोई अवशेष नहीं पाया गया। इस तरह से गेहूं 03.87 क्विंटल व चावल 21.49 क्विंटल कम पाया गया। चने के 38 पैकेट और तेल के आठ पैकेट कम पाए गए। नमक के 122 पैकेट अधिक मिले। बांट माप प्रमाण पत्र नहीं पाया गया और दुकान पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। इसमें विक्रेता की लापरवाही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि विक्रेता लीला ने लिखित में बयान दिया है कि उन्हें दुकान के संचालन के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। दुकान के संचालन में पिंकू की सहायता ली जाती है। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक ने राशन वितरण में लापरवाही, कालाबाजारी करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विक्रेता लीला देवी और पिंकू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed