फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against four people including the girl in Amit's murder

Shamli News: अमित की हत्या में युवती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 03 May 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report against four people including the girl in Amit's murder
कैराना (शामली)। एक दिन पहले सुबह के समय जंगल में चकरोड के किनारे मृत अवस्था में मिले 25 वर्षीय युवक की पहचान अमित निवासी पावर हाउस कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। मृतक दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से हरिद्वार घूमने के लिए निकला था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अमन त्यागी, अंकुश त्यागी, अंकुश उर्फ लंबू व ज्योत्सना निवासी पानीपत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह भूरा रोड जंगल में तोहिद के खेत के पास एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल किए गए। बृहस्पतिवार को मृतक का भाई अमरजीत निवासी पावर हाउस कॉलोनी जनपद पानीपत हरियाणा सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो देखकर कोतवाली में पहुंचा तथा मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अमित के रूप में की। मृतक के भाई ने बताया कि अमित के दोस्त अमन त्यागी, अंकुश त्यागी, अंकुश उर्फ लंबू तथा ज्योत्सना उसकी दुकान अटल सेवा केंद्र नागल खेड़ी पानीपत पर आए तथा अमित को अपने साथ हरिद्वार घूमाने के लिए ले गए। करीब चार घंटे बाद उसने अपने भाई अमित को फोन किया तो उसने बताया कि हम सहारनपुर पहुंच गए है। बाद में उसका फोन बंद आया। वह अविवाहित था और विद्युत विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे शव की नही हुई पहचान

30 मई को ऊंचागांव डुढार मार्ग पर सड़क किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पडा मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना को 72 घंटे भी जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed