{"_id":"59287a244f1c1b260c537523","slug":"replace-the-statement-of-misdeed-victim-under-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में दुष्कर्म पीड़िता के बयान बदलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में दुष्कर्म पीड़िता के बयान बदलवाए
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हिंदू युवा वाहिनी ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोप लगाया कि विवेचक ने पीड़िता पर दबाव डालकर बयान बदलवाए। ऐसे विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे समुदाय युवकों और उनके साथियों ने अगवा कर लिया, जिसके बाद उसको चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया अपने साथ भोपाल तथा दिल्ली ले गए। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया गया।
मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों का मामा पुलिस में है और उसने ही विवेचक संपर्क करके किशोरी को बरामद कराया। बरामदगी के बाद भी किशोरी को परिजनों से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि विवेचक ने किशोरी पर बयान बदलने व ऐसा न करने पर परिवार वालों को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी तक दीं। डर के कारण किशोरी ने विवेचक द्वारा बताए गए बयान ही दिए थे। अब किशोरी अपना मेडिकल कराकर दोबारा बयान दर्ज कराना चाहती है। उन्होंने डीएम से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, रविन्द्र कालखंडे और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।