फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Repair of roads started due to possible visit of CM

सीएम के संभावित दौरे के चलते सड़कों की मरम्मत शुरू

Sun, 07 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Repair of roads started due to possible visit of CM
कांधला। सीएम के संभावित दौरे को लेकर कैराना मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया। जिसे लेकर आमजन ने भी राहत महसूस की है। नगर की छोटी नहर से लेकर गांव जिड़ाना तक कई किमी तक मार्ग पर बरसात के चलते गहरे गड्ढे हो जाने से मार्ग से गुजरना दुश्वार था। आए दिन मार्ग पर हादसे हो रहे थे। मार्ग की खस्ता हालत के चलते नगर के लोगों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी। अब जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक व एडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला शनिवार को कैराना से कांधला पहुंचा और मार्ग की हालत देखी। जिसके कुछ घंटों बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के गहरों गड्ढों में पत्थर से भरकर पेचवर्क शुरू कर दिया। इससे आमजन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed