फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Removed the silt from the drain and cast it in front of the houses

नाले से सिल्ट निकालकर घरों के सामने डाली

Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Removed the silt from the drain and cast it in front of the houses
कैराना के मोहल्ला अफगानान में घरों के सामने फैसी हुई नाले की सिल्ट। - फोटो : SHAMLI
नाले से सिल्ट निकालकर घरों के सामने डाली
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका कर्मियों ने तीन दिन पूर्व नाले की सफाई कर सिल्ट सड़क पर मकानों के सामने डाल दी। बुधवार को लोगों ने हंगामा करते हुए साफ-सफाई कराने व गंदगी को उठाने की मांग की।

नगर के मोहल्ला अफगानान में तीन दिन पूर्व पालिका सफाई कर्मियों ने जेसीबी मशीन से बड़े नाले की सफाई की थी। नाले से निकाली गई सिल्ट सड़क किनारे लोगों के घरों के सामने डाल दी। जिसके बाद लोगों को अपने घरों में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मोहल्ले वासियों ने गंदगी से परेशान होकर हंगामा किया। लोगों ने बताया कि उन्होंने पालिका कर्मियों से सड़क पर गंदगी डालने से मना किया गया था, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इससे पहले जब भी नाले की सफाई होती थी तो तुरंत ही सिल्ट उठाकर दूसरे स्थान पर डाली जाती थी, तीन दिन से उनके घरों के सामने सड़क पर गंदगी फैली हुई है। मोहल्ले में दो शादी हैं मेहमान भी दूर से घूम कर आ रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन से साफ-सफाई कराने व गंदगी को उठवाने की मांग की है। सफाई नायक दीपक ने बताया कि पालिका में दो जेसीबी हैं, एक जेसीबी खराब है। एक जेसीबी से ही गंदगी को उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed