{"_id":"5e764dbc8ebc3e78ab70a548","slug":"religious-gurus-and-politicians-appealed-to-cooperate-in-janata-curfew-shamli-news-mrt474754072","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म गुरूओ और राजनितिज्ञो ने जनता कफर्यू में सहयोग देने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म गुरूओ और राजनितिज्ञो ने जनता कफर्यू में सहयोग देने की अपील की
विज्ञापन
धर्म गुरुओं और राजनीतिज्ञों ने जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की
कैराना। कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील के बाद क्षेत्र में सभी राजनीतिज्ञों और धर्मगुरुओं ने इसे सफल बनाने की अपील की, ताकि पूरे विश्व में फैल रही महामारी से देश को बचाया जा सके।
जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने अपील की कि हम प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू की हिमायत करते हैं। देश की जनता को कोरोना से बचाने के लिए जनता कर्फ्यू में सभी लोग अपना सहयोग दें।
नवग्रह मंदिर के पुजारी पंडित मनोज नोटियाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना के प्रकोप से डरा हुआ है। हमें प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू की बात पूरी तरह माननी चाहिए, ताकि कर्फ्यू अवधि 14 घंटे बीत जाने के बाद कोरोना वायरस खुद मर जाए।
विज्ञापन
मदरसा अरबिया इशातुल इस्लाम के संचालक मौलाना बरकततुला अमीनी ने सभी लोगों से अपील की कि वो रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने अपने घरों में रहे। हुकूमत सभी जनता की भलाई के लिए एहतियातन कदम उठा रही है। दारुल उलूम भी इसकी हिमायत करता है। हमें जनता कर्फ्यू में पूरा सहयोग देना चाहिए। नगर पालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने लोगों से अपील की कि वो सभी जनता के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू में सहयोग देने को कहा, ताकि देश में कोरोना वायरस का खात्मा हो जाए। भाजपा किसान मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक दूसरे से फैलता है तथा इसकी कोई वैक्सीन अभी नहीं बनी। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील का पालन करते हुए अपने घरों के अंदर रहे। घर के अंदर रहने से यह वायरस किसी को संक्रमित नहीं कर सकेगा।