फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Religion clean-up operation at the site will

धर्मस्थलों पर चलेगा सफाई अभियान

Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Religion clean-up operation at the site will
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी नगरों के धर्मस्थलों में 16  से 31 दिसंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए एडीएम (वित्त) भरत पांडे ने नगर निकायों के ईओ के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम (वित्त) भरत पांडे ने जिले के सभी नगर निकायों के ईओ के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया जिले के शहरों और कस्बों में स्थित धर्म स्थलों में स्वच्छता अभियान 16 से लेकर 31 दिसंबर तक चलेगा। स्वच्छता अभियान को जन सहभागिता, सभी धर्मस्थलों के प्रबंध तंत्र के विशेष सहयोग से चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान में आम जन का सहयोग जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने पालिका /नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिए सभी धर्म स्थलों में टीम बनाकर अभियान को संचालित करें ,इसमें सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व हो। उन्होंने कहा अभियान मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण मिशन है, इसे पूरे प्रदेश में एक साथ सभी नगरों में संचालित करना है।  सभी नगरपालिका /नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने अधीनस्थ नगरों में स्थापित मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों आदि की सूची बनाएं और उनके बाहर सफाई हेतु टीम गठित कर संचालित करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धर्म स्थलों के पास स्वच्छ शौचालय का निर्माण अवश्य कराए और वहां से जलनिकासी भी बेहतर करें। धर्म स्थलों के आस पास चूना आदि का छिड़काव नियमित कराएं। सफाई कार्य हेतु प्रभारी भी नियुक्त करेंऔर स्वयं द्वारा भी समय समय पर सफाई व्यवस्था की समीक्षा करें । कूड़ा करकट के डिस्पोजल निर्धारित स्थान पर समुचित रुप से कराए, इसमें किसी को कोई आपत्ति न हो । धर्म स्थलों के पास स्थायी रुप से 13 वें वित्त आयोग में सार्वजनिक स्वच्छ शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर इनका निर्माण कराया जाय।


 स्कूल और चिकित्सालय के बाहर भी सफाई की व्यवस्था कराए । नगरों में मच्छर के प्रकोप को कम करने के लिए चूना का छिड़काव और फोगिंग नियमित रुप से कराए और मलिन बस्तियों में नियमित करें ,धर्म स्थलों पर डस्टबीन रखने की भी व्यवस्था करें।  इसमें एसडीएम श्याम अवध चौहान, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अमिता वरूण, समेत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व जनपद के विभिन्न नगरों के सभी धर्मस्थलों के  प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed