फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from rain in the morning, humidity increased the problem in the afternoon

Shamli News: सुबह बारिश से मिली राहत, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 02 Jul 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain in the morning, humidity increased the problem in the afternoon
शामली बरसात में ​ छाता लगा कर स्कूल जाती छात्राएं
शामली। जिले में सुबह के समय हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार रात को करीब तीन बजे शहरी क्षेत्र समेत जिले के अधिकांश हिस्से में बूंदाबांदी हुई जबकि गांव कुड़ाना व मुंडेट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके बाद सोमवार सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह सात बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह साढ़े 10 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद 11 बजे तेज धूप निकली। धूप के साथ मौसम में उमस बन गई। उमस बनने से लोग पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी में परेशान रहे।

शामली बरसात में   छाता लगा कर स्कूल जाती छात्राएं

शामली बरसात में छाता लगा कर स्कूल जाती छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed