{"_id":"62780c4911c3c25fad487fe2","slug":"relatives-were-thrashed-stone-pelted-shamli-news-mrt587779764","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों को दौड़ा कर पीटा, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों को दौड़ा कर पीटा, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। थाना क्षेत्र के हरसाना गांव में महिला को उसके ससुराल छोड़ने आए मायके वालों पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। पथराव व लाठी डंडों से हमला कर बुलेरो गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
झिंझाना कस्बे के ज्ञानपुरी जमालपुर निवासी ऋषिपाल की बेटी मेनका की शादी लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व गांव हरसाना निवासी जयकुमार के साथ हुआ था। जिससे मेनका के चार बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम मेनका के ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। शनिवार की देर शाम ऋषिपाल अपने परिजनों के साथ बेटी मेनका को ससुराल छोड़ने के लिए अपनी बुलेरो गाड़ी से गांव हरसाना पहुंचे। हरसाना पहुंचने पर पहले से ही झगड़े की तैयारी में बैठे मेनका के ससुरालियों ने मायके वालों पर पथराव कर लाठी-डंडो से हमला करते हुए दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
मायके पक्ष के लोगों ने गांव से भागकर जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सावित्री पत्नी राजेंद्र, नीरज पुत्र राजवीर, दीपक पुत्र ऋषिपाल, राजेंद्र, ऋषिपाल पुत्र रामपाल, मनोज, शिवकुमार पुत्र गोपीचंद, प्रमोद पुत्र यशपाल, मुनेश पत्नी विनोद, विनोद पुत्र प्रभु को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दो महिलाओं सहित चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में दीपक पुत्र ऋषिपाल निवासी जमालपुर झिंझाना ने बहन के ससुरालियों सोनी, कपिल पुत्र विनोद, जयकुमार, विनोद, सुलेंद्र पुत्र प्रभु, नीटू पुत्र ऋषिपाल, राजकुमार पुत्र जोरा निवासी गांव हरसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।