{"_id":"61900ca9f5a5a61a650ae29b","slug":"regular-exercise-balanced-diet-will-control-diabetes-shamli-news-mrt564720790","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन से होगा मधुमेह नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन से होगा मधुमेह नियंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वर्तमान दौर में आरामदायक जीवन शैली और तनाव भरी जिंदगी में लोग मधुमेह का शिकार हो रहे हैं। यह रोग पहले ज्यादा उम्र के लोगों में होता था, लेकिन अब यह बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों में तेजी से पनप रहा है। लोगों को लगता है कि यह रोग अब पीछा छोड़ने वाला नहीं, लेकिन मधुमेह रोगी को निराश होने या घबराने की जरूरत नहीं है। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन करने से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है और मधुमेह रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।
हर साल 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना है। अनियमित होती जा रही जीवन शैली और तनाव की वजह से ही मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जागरूकता और नियमित व्यायाम करने से इस रोग से बचा जा सकता है। पेट खराब, मानसिक तनाव रहने से लीवर खराब होता है। लीवर खराब होने से खाना नहीं पचता, जिससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
सीएचसी के लैब टेक्निशियन अशोक कुमार ने बताया कि उनके यहां रोजाना 20 से 25 लोग शुगर की जांच कराने आते हैं, जिनमें से 10 से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि मधुमेह रोगी को निराश होने या घबराने की जरूरत नहीं है। रोगी को खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए और संतुलित भोजन लेना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करें और सुबह-शाम टहले। ऐसा करने से इस रोग को नियंत्रित रखा जा सकता है। योग प्रशिक्षक रामौतार तायल का कहना है कि योग करने से शुगर नियंत्रित रहती है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
लक्षण:
अधिक पेशाब आना।
ज्यादा भूख व प्यास लगना।
थकान महसूस करना।
वजन बढ़ना या कम होना।
मुंह सूखा रहना।
त्वचा में खुजली होना
उल्टी का मन करना।
चिड़चिड़ापन होना।
घाव भरने में ज्यादा समय लगना।
बचाव:
मीठा कम खाएं, संतुलित भोजन करें।
नियमित व्यायाम करें, सुबह-शाम टहले।
पानी ज्यादा पीये।
वजन कम रखें।
धूम्रपान और अल्कोहल से परहेज रखे।
प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें।